रात के अंधेरे में हो रही थी रेत की चोरी : पोकलेन, जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ के लेबड़ा और रानीगुड़ा में खनिज विभाग का कहर, अवैध रेत उत्खनन में लिप्त तत्वों में हड़कम्प

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रशासन के निर्देश पर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार देर रात खनिज अमले ने संयुक्त अभियान चलाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध खनन में संलिप्त मशीनों और वाहनों को जब्त किया।

rl
previous arrow
next arrow

                   खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 मई की रात 10 से सुबह 4 बजे तक सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्राम लेबड़ा में दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेड मशीन पोकलेन को जब्त कर सील किया गया। वहीं ग्राम रानीगुड़ा में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर लाया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

              जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। संबंधित मामलों में आगे वैधानिक कार्रवाई और शास्ति की प्रक्रिया की जाएगी। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने कहा है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts