शादी के लिए दबाव बनाने पर विवाहित प्रेमी ने की थी महिला अधिवक्ता की जघन्य हत्या

by SUNIL NAMDEO
0 comments

तुमीडीह जंगल में क्षत-विक्षत लाश मिलने की सुलझी गुत्थी, सक्ती का युवक गिरफ्तार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के तमनार के तुमीडीह जंगल में महिला अधिवक्ता की जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। कातिल कोई और नहीं, बल्कि हत्प्राण का ही शादीशुदा प्रेमी निकला। दरअसल, ब्याह रचाने का बढ़ते दबाव से कुपित सक्ती के युवक ने लेडी एडव्होकेट को जंगल में दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतारते हुए अपना गुनाह छिपाने के लिए पत्थर से सिर से कुचल दिया था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया।

rl
previous arrow
next arrow

आज पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी शशिमोहन सिंह ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का विस्तार से खुलासा कर जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि बीते 12 मई को थाना पूंजीपथरा में ग्राम पूंजीपथरा कटेल टिकरा शासकीय जमीन पर एक अज्ञात महिला उम्र करीब 20-22 वर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। एडिशनल एसपी अनिल सोनी, थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, एफएसएल और थाना पूंजीपथरा की टीम घटनास्थल पहुंचकर शव और घटनास्थल आसपास निरीक्षण किया। घटना स्थल पर ज्योति मृतिका का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। ग्राम कोटवार तुमीडीह अयोध्या प्रसाद माझी ने बताया कि वह जंगल लकड़ी लेने आया था उसने महिला का शव देखा और सूचना दी है। पुलिस ने सूचनाकर्ता के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव को मर्च्यूरी में रखवाया गया और महिला की शिनाख्तगी के लिए थानों से जानकारी ली गई।

balaji
previous arrow
next arrow

                          चक्रधरनगर थाने में उक्त हुलिया की महिला के गुमशुदगी रिपोर्ट मिली। पूंजीपथरा पुलिस ने गुम महिला के वारिसानों से संपर्क करते हुए तस्दीक के लिए महिला के फोटोग्राफ्स और घटना स्थल से जप्त कपड़े, सैंडल, आदि दिखाए गए। अज्ञात मृतिका की पहचान आराधना सिदार के रूप में हुई। पुलिस के लिए यह बड़ी लीड थी उक्त महिला की पहचान के बाद उसके वारिसानों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मृतिका आराधना सिदार के नंबर पर कॉल करने पर किसी महिला ने बात किया था। इधर घटनास्थल के सभी दिशाओं से सीसीटीवी पर चेक किया गया जिसमें एक संदिग्ध युवक मोटर साइकिल पर आराधना को ले जाते दिखा था। मोटरसाइकिल नंबर प्राप्त होने पर पुलिस ने बड़ी लीड मिली और उक्त नंबर की सहायता से पुलिस सक्ती निवासी लोकनाथ पटेल को धरदबोचा   

               कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने आराधना के साथ पिछले करीब 2 साल से प्रेम संबंध होना बताते हुए स्वयं विवाहित होने और आराधना द्वारा शादी को लेकर दबाव दिए जाने पर उसे पूरी प्लानिंग के साथ हत्या कर रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी का विस्तृत बयान लेकर उस घटना बाद मृतका का उपयोग किया जा रहा मोबाइल फोन जप्त, घटना समय पहने पकड़े जप्त किया गया है। आरोपी को हत्या की अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts