10
जशपुर (सृजन न्यूज)। जनपद पंचायत मनोरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत सभागार में विगत दिवस बैंक लिंकेज और मुद्रा लिंकेज मेला का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड मनोरा के सभी बैंकों द्वारा 64 मुद्रा प्रकरण 56.40 लाख एवं बैंक लिंकेज लोन 75 समूह 187.50 लाख की स्वीकृति और वितरण किया गया। इस मेले में 200 महिलाओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रंजीत भगत अमीन खान, राकेश तिवारी, रघुनाथ राम जनपद पंचायत सीईओ मनोरा, रवि बघेल, बिन्सेंट तिर्की समस्त बैंक एवं सभी स्व सहायता समूह की दीदियों की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।







