नवोदय स्कूल में पढ़ने की बढ़ी चाह, लॉक लेबल मॉक टेस्ट एक्जाम में 401 स्टूडेंट्स ने आजमाया भाग्य

by SUNIL NAMDEO
0 comments

28 नवंबर को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, बालक शाला पुसौर में 401 विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट के माध्यम से दी ऑफलाइन एक्जाम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परीक्षा के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से बालक शाला पुसौर में विकासखण्ड स्तरीय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों से कुल 401 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मॉक टेस्ट का आयोजन पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

  विद्यार्थियों को वास्तविक प्रवेश परीक्षा की तर्ज पर प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से उन्होंने निर्धारित समय में प्रश्नों को हल कर उत्तर अंकित किए। प्रश्नपत्र नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। मॉक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का आकलन करने और परीक्षा के दौरान संभावित कठिनाइयों को समझने का अवसर मिला।

balaji
previous arrow
next arrow

       उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा से पूर्व आयोजित इस मॉक टेस्ट से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आगामी प्रवेश परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए नियमित अभ्यास, एकाग्रता, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ बिना किसी तनाव के परीक्षा देने का आग्रह किया गया।

  विकासखण्ड स्तर पर आयोजित यह मॉक टेस्ट ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा शैक्षणिक तैयारी को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

Advertisement Carousel

Related Posts