ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला

by SUNIL NAMDEO
0 comments

वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जशपुर प्रवास के दौरान वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जशपुर जिले में सड़क, पुल सहित विकास से जुड़े निर्माण कार्य तेजी से चल रहे है। जशपुर अब छत्तीसगढ़ में सबसे तेजी से आगे बढ़ता हुआ जिला बन गया है।

rl
previous arrow
next arrow

                                मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछने जा रही है। भारतमाला परियोजना तेजी से चल रही है। जशपुर से रायपुर की सीधी कनेक्टिविटी की जानकारी देते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि भारतमाला के जरिए जशपुर वासी अब सीधे राजधानी रायपुर से जुड़ जाएंगे। पहले जशपुर से रायपुर जाना एक लंबा और थका देने वाला सफर होता था, अब ये दूरी समय और सुविधा दोनों के लिहाज से आसान हो जाएगी। इस कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा लाभ शिक्षा को मिलेगा।

balaji
previous arrow
next arrow

         उन्होंने आगे कहा कि जशपुर के बच्चों को रायपुर के बड़े कॉलेज, कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब घंटों का सफर नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सा के क्षेत्र में भी ये वरदान साबित होगा। सड़क कनेक्टिविटी से गंभीर रूप से बीमार मरीज को समय रहते रायपुर के बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा। जशपुर के व्यापारी सीधे राजधानी के बाजार तक पहुंच सकेंगे। स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज का सपना अब हकीकत में बदल रहा है। चिकित्सीय सुविधाओं के लिए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लिए यह वरदान साबित होगा।

               ओपी चौधरी ने यह भी कहा कुनकुरी जैसे क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का बनना क्षेत्र वासियों को विकास की अनुपम भेंट है। आज से 10 साल पहले यहां नालंदा परिसर, मेडिकल कॉलेज नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज क्षेत्रवासियों के लिए एक सपने की तरह था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के लिए बहुत से विकास कार्य हो रहे हैं। हर गांव तक सड़क, आवास और सोलर को लेकर उन्होंने कहा कि जहां तक सड़कों की बात है, हर सड़क की स्वीकृति, की लंबी सूची है। जनमन के अंतर्गत पीएम मोदी के प्रयासों से दूर-दूर के आंतरिक क्षेत्रों के, दूरस्थ पिछड़े जो गांव थे, उन जगहों तक पूरी सड़कें पहुंच रही हैं। वहा गुणवत्ता युक्त आवास बन रहे हैं, सारी सुविधाओं का विकास हो रहा है। पीएम सूर्य घर के सोलर लग रहे हैं। अंत में ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य – ये कोई एहसान नहीं, ये जनता का अधिकार है।

Advertisement Carousel

Related Posts