जशपुर और बड़े गंतुली में धड़ल्ले से हो रही रेत तस्करी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

खनिज महकमे ने अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 नवंबर को खनिज विभाग के अमले ने तहसील सारंगढ़ के ग्राम जसपुर और बड़े गुंतली में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साधारण रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और वाहनों को थाना सारंगढ़ के सुपुर्द किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

                    खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत प्रतिलोम नीलामी के माध्यम से जिले के सात नवीन रेत घाटों की निविदा प्रक्रिया पूरी की है। इनमें ग्राम दहिदा एवं जसपुर (तहसील सारंगढ़) और ग्राम बरगांव (तहसील सरिया) के तीन रेत घाटों के संचालन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अनुमति प्रदान की गई है। इन स्वीकृत घाटों से शासन के खनिज वेब पोर्टल के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक परिवहन अनुज्ञा (ई-टीपी) जारी की जाएगी।

balaji
previous arrow
next arrow

                   जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सतत निगरानी और आकस्मिक निरीक्षण किए जा रहे हैं। बिना वैध ई-टीपी के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति और वाहन के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा प्रचलित खनिज नियमों के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिलेगी निःशुल्क रेत परिवहन सुविधा

Advertisement Carousel

शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए रेत की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘ई-रेत संगवारी’ मोबाइल ऐप के माध्यम से रेत परिवहन में छूट दी गई है। हितग्राही इस ऐप से प्रमाण पत्र प्राप्त कर रेत के निःशुल्क परिवहन की सुविधा ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत में पदस्थ सहायक नोडल अधिकारी दिलीप साहू के मोबाइल नंबर 7000032637 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि खनिजों का परिवहन केवल वैध ई-टीपी के माध्यम से ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts