वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान : खरसिया मंडल-2 में गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’

by SUNIL NAMDEO
0 comments

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बुलंद की मांग

खरसिया/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा आम मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के खरसिया मंडल-2 (वार्ड क्रमांक 10 से 18 तक) में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

              कार्यक्रम में खरसिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश अग्रवाल, सुनील शर्मा, नीरज पटेल, गोपाल शर्मा (पत्रकार), विकक्ल अग्रवाल, सन्यासी मेहर, राहुल महंत, अंकित फोटवानी एवं राम शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की तथा उनके इस्तीफे की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। साथ ही देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि लोकतंत्र, संविधान और चुनाव प्रक्रिया के प्रति आम जनता का विश्वास बना रहे। मंच संचालन मनोज महंत और आभार प्रदर्शन कमलेश महंत ने किया।। 

balaji
previous arrow
next arrow

    कार्यक्रम में कांग्रेस समर्थकों ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा आम मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों का स्पष्ट संदेश है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था अनिवार्य है और जनता के वोट के अधिकार से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र बचाना है, वोट का अधिकार बचाना है और संविधान की रक्षा करना ही संकल्प है।

Related Posts