पूर्वांचल के महापल्ली को मिली नई पुलिस चौकी, 37 गांवों के हजारों लोगों को चक्रधर नगर थाने के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

by SUNIL NAMDEO
0 comments

ओपी चौधरी ने रायगढ़ को दी एक और सौगात

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विधायक ओपी चौधरी के अथक प्रयासों से आखिरकार रायगढ़ ग्रामीण अंचल की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा चक्रधर नगर थाने पर निर्भर 37 ग्रामों को अब नव स्वीकृत पुलिस चौकी महापल्ली की क्षेत्राधिकारिता में शामिल किया गया है। इस संबंध में ओपी चौधरी ने कहा जनसंख्या विस्तार और भौगोलिक दूरी के लिहाज से समय की मांग के अनुरूप महापल्ली में पुलिस चौकी खोले जाने का निर्णय लेना जरूरी था। चक्रधर नगर थाने के तहत आने वाले 37 गांवों के लोगों को भारी परेशानी होती थी।

rl
previous arrow
next arrow

               अब तक महापल्ली सहित आसपास के 37 गांवों के हजारों ग्रामीणों को छोटी-छोटी शिकायतों और एफआईआर के लिए 20-25 किलोमीटर दूर चक्रधर नगर थाने पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे लोगों को न्याय पाने में अनावश्यक विलंब होने के साथ-साथ आर्थिक और शारीरिक परेशानी उठानी पड़ती थी। बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों को न्याय पाने हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी दर्द को ध्यान में रखते हुए विधायक ओपी चौधरी ने गृह विभाग से लगातार पत्राचार कर महापल्ली में स्वतंत्र पुलिस चौकी की स्वीकृति कराई है।

balaji
previous arrow
next arrow

ये ग्राम आएंगे महापल्ली चौकी के अंतर्गत –
शासन की अधिसूचना में जारी सारणी के अनुसार 37 ग्रामों को विधिवत रूप से महापल्ली चौकी में शामिल किया गया है। प्रस्तावित ग्रामों में महापल्ली, कोटरापाली, सियारपाली, कोतरलिया, कोटमार, कारीछापर, तिलगा, भगोरा, नटवरपुर, देवबहाल, झारगुड़ा, अड़बहाल, बलभद्रपुर, बनबहरी, सिकोसीमाल, सरबहाल, कोलाईबहाल, मनुवापाली, जामगांव, बेहरापाली, कोयलंगा, भुईयापाली, छुहीपाली, नवापारा, डूमरपाली, बेलरिया, बनोरा, कुकुर्दा, साल्हेओना, लोईंग, शकरबोगा, कोसमपाली, विश्वनाथपाली, भोजपल्ली, सराईपाली, सपनई, धुमाबहाल सहित कुल 37 ग्राम अब चक्रधर नगर थाना नहीं, बल्कि महापल्ली चौकी के अधीन आएंगे। महापल्ली चौकी खुलने से अब अपराधों पर अंकुश लगेगा, पुलिस की त्वरित पहुंच होगी और लोगों को अपने गांव के नजदीक ही न्याय मिल सकेगा।

Related Posts