कलेक्टर के जनदर्शन में  फरियादियों की लगी कतार

by raigarhmanoj@gmail.com
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टोरेट में सोमवार को आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rl
previous arrow
next arrow

                 कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचते हैं। ऐसे में अधिकारी उनके आवेदनों को गंभीरता से लें और संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

balaji
previous arrow
next arrow

  जनदर्शन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दिलाने, स्वामित्व की भूमि का नक्शा बंटांकन, अध्ययन के लिए आर्थिक सहायता, पंजीयन में खसरा संशोधन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, राजस्व अभिलेख और ऑनलाइन भुइयां पोर्टल में खसरा संकलन तथा रकबे की त्रुटियों में सुधार सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts