रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत छत्तीसगढ़ द्वारा गत 19 सितंबर को शहर के पंजरी प्लांट स्थित औघड़ संत प्रियदर्शी राम आडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह और शैक्षिक संगोष्ठी 2026 अंतर्गत डॉ. पूर्णानंद मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा अंजोर भारत के मार्गदर्शन तथा संजय अग्रवाल (एनआर स्टीलरायगढ़) की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जगन्नाथ पाणिग्राही, शिक्षाविद गुणनिधि सतपथी ने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित एवं डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला) को शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामुदायिक सहभागिता व उत्कृष्ट नेतृत्व कर बेहतर शाला संचालन हेतु प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
यह सम्मान समारोह अत्यंत प्रेरणादायी, गरिमामय एवं ज्ञानवर्धक रहा। फलस्वरूप सभी पुरस्कृत शिक्षकों में एक नई चेतना एवं ऊर्जा का संचार हुआ। संकुल केंद्र चांदमारी रायगढ़ का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ। सम्मान की धनी डॉ. मनीषा त्रिपाठी को शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा हेतु इससे पूर्व भी शताधिक पुरस्कारों हेतु सम्मानित किया गया है। उनकी इस चमकीली उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।








