मोदी की मन की बात सुनकर उत्साहित हुए विकास और भाजपा समर्थक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पीएम नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण 30 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने बूथ क्रमांक 104, शक्तिकेंद्र सोनूमुड़ा, मंडल जूटमिल चक्रधर नगर, रायगढ़ में सामूहिक रूप से सुना।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में जिला भाजपा के महामंत्री विकास केडिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मन की बात कार्यक्रम को उत्साह से सुना और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं प्रेरणादायी प्रसंगों को आत्मसात किया। मन की बात कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी समय – समय पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवा, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों, समाज के अन्य वर्गों के प्रयासों को देश के सामने रखते हैं। साथ ही राष्ट्रहित से जुड़े अहम विषयों पर देशवासियों से संवाद करते हुए जनभागीदारी व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर विकास केडिया ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों के साथ संवाद कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों नागरिकों को एक-दूसरे से जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम है। पीएम मोदी अपने विचारों के माध्यम से देश के सामान्य नागरिकों की उपलब्धियों और उनके छोटे-छोटे प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जिससे अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए आगे आते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ‘मन की बात’ में स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति तथा सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर दिया जाने वाला संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

श्री केडिया ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम केवल प्रधानमंत्री के विचारों को सुनें ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन और सामाजिक गतिविधियों में अपनाते हुए राष्ट्रहित में अपनी भूमिका भी सुनिश्चित करें। प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा सकारात्मक प्रयास विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

Related Posts