सड़क को लेकर गरमाई सियासत : कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दिया 3 रोज का अल्टीमेटम

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कांग्रेस का ऐलान – 3 रोज में ढिमरापुर रोड की सूरत बदलने के साथ ट्रैफिक इंतजामात नहीं हुआ दुरुस्त तो होगा आंदोलन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति और लगातार बढ़ते दुर्घटना के खतरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क मरम्मत और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

rl
previous arrow
next arrow

शाखा यादव ने कहा कि ढिमरापुर रोड पर बड़े गड्ढे और कीचड़ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बीते दिवस इसी मार्ग पर कीचड़ में स्कूटी फिसलने से ट्रक की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत हुई है। इतनी गंभीर घटना के बाद भी यदि प्रशासन सड़क की बदहाली को लेकर तत्काल कदम नहीं उठाता है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। कथित तौर पर 41 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नई सड़क बनने की बात सामने आ रही है जो अपनी जगह है, लेकिन नई सड़क बनने तक लोगों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती। करोड़ों रुपये की सड़क बनने में समय लगेगा, तब तक कुछ लाख रुपये खर्च कर गड्ढों और कीचड़ की मरम्मत कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

balaji
previous arrow
next arrow

         कांग्रेस ने मांग की है कि ढिमरापुर रोड के गड्ढों की तत्काल मरम्मत, पानी एवं कीचड़ की निकासी तथा यातायात को सुचारु रखने के लिए पर्याप्त यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यही नहीं, कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी देते हुए प्रशासन को 3 दिवस का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी ढिमरापुर रोड पर ही धरना-विरोध प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जनआंदोलन शुरू करेगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस नेता शाखा यादव के साथ पूर्व विधायक प्रकाश नायक, हरेराम तिवारी, अरुण गुप्ता, उपेंद्र सिंह, नरेश जायसवाल, शेख सलीम नियारिया, विकास ठेठवार, नारायण घोरे, यशोदा कश्यप, आशीष चौबे, संजुक्ता सिंह, संदीप अग्रवाल, रजत गोयल, संजय चौहान, रत्थू जायसवाल, दीपक भट्ट, शुक्लांबर भट्ट, दीपक सिंह, वैभव चौबे, अमृत काटजू, सत्यप्रकाश शर्मा, कन्हैया पटेल, मदन महंत, प्रताप सिंह, सोनू पुरोहित उपस्थित रहे।

Related Posts