आजाद की पिस्तौल और भगत का जोश है वंदे मातरम

by SUNIL NAMDEO
0 comments

वंदे मातरम विवाद के बीच ओपी चौधरी का वीडियो वायरल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। देशभर में वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद के बीच वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री चौधरी बुलंद आवाज में वंदे मातरम् का जयघोष करते नजर आ रहे हैं।

rl
previous arrow
next arrow

                       वंदे मातरम को लेकर यह गीत ओपी चौधरी ने बजट पेश करते समय छत्तीसगढ़ की विधानसभा में गाया हैं। ओपी चौधरी ने गीत के माध्यम से करारा संदेश देकर बताया कि वंदेमातरम सिर्फ गीत नहीं, बल्कि क्रांति का प्रतीक है। वायरल वीडियो में वित्त मंत्री ओपी चौधरी वंदेमातरम से जुड़ी पंक्तियां गाते नजर आ रहे है। आजादी का बुलंद जयघोष है वन्दे मातरम, आजाद की पिस्तौल और भगत का जोश है वंदे मातरम, अंग्रेजों के खिलाफ वीरनारायण की तलवार है वंदे मातरम, अन्याय के विरूद्ध गुण्डाधूर की ललकार है वंदे मातरम।

balaji
previous arrow
next arrow

मंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं है। ये देश की आजादी की चिंगारी है, शहीदों की शहादत है और छत्तीसगढ़ की माटी के वीर सपूतों का स्वाभिमान है। वायरल वीडियो के जरिए ओपी ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस ने वंदेमातरम् राष्ट्र गीत पूरा गाने में असमर्थता जताई है, तब बीजेपी और देश की जनता इसे गर्व से गा रही है। जिन लोगों को सत्ता के लिए देश के प्रतीकों से समझौता करना पड़े, वो देशभक्ति नहीं समझ पाएंगे।

             ओपी ने आगे कहा कि वंदे मातरम् का हर शब्द हमारे स्वतंत्रता संग्राम की गाथा कहता है चंद्रशेखर आजाद की पिस्तौल से लेकर भगत सिंह के जोश तक, वीरनारायण सिंह की तलवार से लेकर गुण्डाधूर की ललकार तक । ऐसे समय में जब राष्ट्रगीत को लेकर कांग्रेस अपमान जनक स्थिति पैदा कर रही है, ओपी चौधरी का ये उद्घोष देशभक्ति की नई ऊर्जा भर रहा है।

Related Posts