सशिमं में गुंजा ओम नमः शिवाय का जाप, पार्थिव शिवलिंग का हुआ रुद्राभिषेक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सावन मास के पवित्र दूसरे सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर में ओम नमः शिवाय का जाप ऐसे गुंजा कि विद्यालय परिसर का वातावरण धार्मिकमय हो गया। छात्र और छात्राओं से लेकर शिक्षक-शिक्षिका एवं स्कूल परिवार ने भोलेनाथ की भक्ति दिखाते हुए पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी किया।

rl
previous arrow
next arrow

                सावन के शहर के लोचन नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती शिक्षा संस्थान की योजनानुसार बालिका शिक्षा अंतर्गत “मातृ भारती ” का गठन एवं शपथ समारोह के साथ “सखी री सावन मन भायो” के अंतर्गत भगवान भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग में रुद्राभिषेक एवं पूजन किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

                               इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी भैया-बहन, आचार्य, भगिनी एवं 25 से 30 अभिभाविका शामिल हुईं। पंडित मनोज मिश्रा के द्वारा मंत्रोचारण के साथ पूजा पाठ संपन्न हुआ। सभी भैया-बहनों ने पूजा-अर्चना की गई। अंत में प्रसाद वितरण के साथ पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख डी पटनायक भी उपस्थित थे।

Related Posts