सशिमं में प्राचार्य वार्षिक कार्य योजना की बैठक में 23 विद्यालयों से 23 प्राचार्य और प्रधानाचार्य हुए शामिल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर, रायगढ़ में प्राचार्य वार्षिक कार्य योजना बैठक हुई। विद्या भारती के योजना अंतर्गत कुशल नेतृत्व एवं सफल विद्यालय संचालन हेतु प्रत्येक वर्ष प्राचार्य की वार्षिक कार्य योजना बैठक का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रादेशिक सचिव लक्ष्मण राव मगर रहे।

rl
previous arrow
next arrow

     विशिष्ट अतिथियों में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, संस्कृति बोध प्रयोजन प्रमुख प्रेमलाल पटेल, जिला प्रतिनिधि गणेश चन्द्र यादव, व्यवस्थापक एलपी कटकवार, अध्यक्ष चक्रधर पटेल और सरिया के व्यवस्थापक पंचानन दास उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की प्राचार्य विनीता श्रीवास ने अतिथियों का परिचय कराया। फिर,  तिलक और श्रीफल से स्वागत किया गया रायगढ़ विभाग से 21 विद्यालयों से 23 प्राचार्य और प्रधानाचार्य की उपस्थिति रही। विद्यालय के सफल संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण अध्यापन हेतु प्रादेशिक सचिव लक्ष्मण राव मगर ने प्राचार्यों का सत्र लिया।

balaji
previous arrow
next arrow

   वहीं, कक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम तथा सभी भैया-बहनों में भारत की संस्कृति और इतिहास गौरव की जानकारी भैया बहनों को देने के लिए कहा गया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल ने रायगढ़ विभाग के किसी एक स्कूल को आदर्श विद्यालय के रूप में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनकी माताजी की स्मृति में रहेगी, की घोषणा की गई, साथ ही रायगढ़ विभाग के प्राचार्य और प्रधानाचार्य को पर्यटन के लिए किसी तीर्थ स्थान पर ले जाया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे आचार्य जय यादव
एवं रमेश द्विवेदी तथा समस्त विद्यालय परिवार का योगदान रहा।

Related Posts