
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय, रायगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रनिर्माण, वैज्ञानिक सोच और प्रेरणादायी जीवन को नमन किया।
जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने भारत को रक्षा एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व आज भी देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सदैव युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया।
वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असलम हुसैन ने कहा कि डॉ. कलाम का विकसित भारत का सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के रूप में साकार होने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गुलाम रहमान खान, वंदना बोध ने भी मिसाइल मौन के जीवन से जुड़े बातों को बताया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर भारत रत्न को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी भाजपाइयों ने लिया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अरुणधर दीवान, प्रशांत सिंह ठाकुर, अनुपम पाल, जतिन साव, असलम हुसैन, गुलाम रहमान, मेहरूननिशा, सुमित शर्मा, साहिल मनियार, सतनाम सिंह, रईस अंसारी, दीपक अरोरा, आशिया बानो, नियाज़ खान, वंदना बोध, खगेश देवांगन, अंकित मिश्रा, विजय दास उपस्थित रहे।







