नेतृत्व का अर्थ है पूरी निष्ठा के साथ कर्त्तव्यों का निर्वहन करना : भोजराम पटेल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में यादगार रहा अलंकरण समारोह

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र संसद के लिए भव्य एवं गरिमामयी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव-नियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को उनके कर्त्तव्यों और उत्तरदायित्वों की शपथ दिलाकर उनमें नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना था।

rl
previous arrow
next arrow

     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भोजराम पटेल (पूर्व जिला समन्वयक एनएसएस), स्कूल के चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी, विशेष अतिथि डॉ गोमती सिंह, अम्बुज प्रकाश, नम्रता जलछत्र, एडमिनिस्ट्रेटर गोपाल श्रीवास, को-ऑर्डिनेटर जूली केशरवानी, कार्यक्रम प्रभारी गरिमा शर्मा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर किया। फिर, स्टूडेंट्स और संगीत प्रभारी कमल ने सरस्वती वंदना, राजकीय गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्टूडेंट्स के द्वारा मार्च पास्ट का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

balaji
previous arrow
next arrow

     मुख्य अतिथि भोजराम पटेल ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल अधिकार पाना नहीं, बल्कि पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तम इंटरनेशनल स्कूल नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके भीतर छिपी नेतृत्व प्रतिभा को निखारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा के साथ छात्रों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास ही संस्था का एकमात्र ध्येय है।

                  संस्था के चेयरमैन गौतम चौधरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के छात्र ही कल के देश निर्माता हैं। यह समारोह हमारे विद्यार्थियों को भविष्य का एक जिम्मेदार नागरिक और कुशल मार्गदर्शक बनाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। संजय चौधरी ने समय की महत्ता और विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी छात्र प्रतिनिधियों को निष्पक्षता से कार्य करने की सीख दी। डॉ. गोमती सिंह ने संपूर्ण शपथ ग्रहण सत्र का सफल समन्वय किया। मुख्य अतिथि ने नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कप्तानों और अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन गरिमा शर्मा ने किया। समारोह को प्रभावी बनाने में स्मिता सक्सेना, वरिष्ठ शिक्षकों, प्रबंधन समिति सदस्यों तथा कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts