शहर सरकार के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

by SUNIL NAMDEO
0 comments

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने एल्डरमैनों को दी बधाई

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आज नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

rl
previous arrow
next arrow

             इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को उज्ज्वल, सफल, जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कार्यकाल की बधाई देते हुए कहा कि नगर विकास व जनसेवा में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

balaji
previous arrow
next arrow

                समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, अरुणधर दीवान समेत जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts