अडानी की पहल : आदिवासी समाज की 150 बेटियों को मिलेगी उन्नत आईटी और सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले की आदिवासी और वंचित वर्ग की बालिकाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन और अडानी पावर लिमिटेड, रायगढ़ के संयुक्त प्रयासों से नव गुरुकुल, केआईटी कॉलेज, गढ़उमरिया में 150 बालिकाओं के लिए उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

rl
previous arrow
next arrow

              इस परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ और अडानी पावर लिमिटेड के बीच एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत अडानी पावर अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं के आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण से जुड़े खर्चों में सहयोग प्रदान करेगी। पहले वर्ष के लिए ₹35 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है।

balaji
previous arrow
next arrow

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान और रोजगारोन्मुखी कौशल प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना और उन्हें सम्मान जनक रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है। जिला प्रशासन के अनुरोध पर अडानी पावर लिमिटेड ने इस पहल को दीर्घकालिक रूप से सहयोग देने का निर्णय लिया है। कंपनी अगले पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹35 लाख की सहायता प्रदान करेगी। इस प्रकार कुल ₹1.75 करोड़ का CSR निवेश इस परियोजना के लिए निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में 150 बालिकाओं को उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा के साथ समग्र प्रशिक्षण व्यवस्था, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास पर विशेष फोकस, आदिवासी व ग्रामीण बालिकाओं को प्राथमिकता है। यह पहल जिले में महिला शिक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राएं विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए बेहतर रूप से तैयार होंगी।

अडानी पावर लिमिटेड के प्रतिनिधि ने कहा कि
हम अपने सीएसआर कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कार्यक्रम बालिकाओं के भविष्य को मजबूत बनाने में मदद करेगा और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देगा। यह परियोजना न केवल बालिकाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगी।

      छत्तीसगढ़ में अडानी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में फाउंडेशन द्वारा स्कूली शिक्षा में सुधार, छात्र-छात्राओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम, युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयास और ग्रामीण समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही, आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष पहल के माध्यम से आजीविका संवर्धन, जल प्रबंधन, कृषि समर्थन और डिजिटल सशक्तिकरण पर भी कार्य किया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य समुदाय को सशक्त बनाना, जीवन स्तर में सुधार लाना और राज्य के समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देना है।

Related Posts