राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी, श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है : ओपी चौधरी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

वित्तमंत्री ने कहा – रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज अयोध्या की बात कर रहे

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राम मंदिर से जुड़े विषय पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए मीडिया को जारी बयान में कहा यह विषय अत्यंत गंभीर है। इस मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है। मंत्री श्री चौधरी के विश्वास दिलाते हुए कहा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी जो हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। प्रभु श्रीराम का मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इस पवित्र कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून अपना काम कर रहा है और दूध का दूध, पानी का पानी होकर रहेगा।

rl
previous arrow
next arrow

      आस्था पर सवाल उठाने वालों को कालनेमी बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि जांच प्रक्रिया के साथ ही कुछ कलियुगी कालनेमी प्रभु श्रीराम और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहे हैं। यही वे लोग हैं जिन्होंने कभी रामभक्तों पर गोली चलवाई है। 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाकर सरयू को लाल करने वाले, आज वही लोग अयोध्या और रामभक्ति की बातें कर रहे हैं। इनके हाथ रामभक्तों के रक्त से रंगे है। वित्त मंत्री ने कहा कि राम को काल्पनिक बताया, रामसेतु को तोड़ने का हलफनामा दिया, आज वे ही राम मंदिर पर ज्ञान दे रहे हैं। ये कालनेमी केवल भ्रम फैलाने और समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इनके घड़ियाली आँसुओं से जनता अब भ्रमित नहीं होने वाली।

balaji
previous arrow
next arrow

                            ओपी चौधरी ने कहा 500 वर्षों के संघर्ष, लाखों बलिदानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। यह सनातन की विजय है। राजनीतिक के षड्यंत्र बेनकाब होंगे। ये कालनेमी राजनीतिक षड्यंत्र रचकर प्रभु श्रीराम के प्रति देशवासियों की श्रद्धा को ठेस पहुँचाना चाहते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। राम का नाम ही सत्य है। जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। जनता इनके दोहरे चरित्र को पहचान चुकी है। भारत रामराज्य की ओर अग्रसर है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राम के ननिहाल के रूप में अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेज रहा है। राम वन गमन पथ, कौशल्या माता मंदिर का जीर्णोद्धार ये सब रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे इन कालनेमियों के बहकावे में न आएं। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। हमें प्रभु श्रीराम में पूर्ण विश्वास रखना है। सत्य की हमेशा जीत होती है और होगी।

Related Posts