पुसौर/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पड़िगांव में छ्ग शासन की महती योजना निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण अंतर्गत इस सत्र पात्र छात्राओं को जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय स्टॉफ की उपस्थिति में सायकल वितरण किया गया।
इस गरिमामय सभा में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता ने कहा कि शासन की इस योजना ने छात्राओं की विद्यालय आने के इच्छा को स्फूर्त किया है। छात्राओं की प्रतिदिन स्कूल आने की लालसा को बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार आपके साथ है। आपके स्कूल आने के समय और दूरी को कम करेगा। सभी संकल्प ले कि आप प्रतिदिन समय पर विद्यालय में उपस्थित होंगे। उद्बोधन के क्रम में महामंत्री डिग्रीलाल पाईक ने शासन की सायकल योजना को आकर्षक योजना बताते हुये छात्राओं को प्रतिदिन समय पर अनुशासित होकर स्कूल आने को कृत संकल्पित किया। छात्राओं को सायकल देते हुए मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं। अब जरूरतमन्द बच्चों को घर से स्कूल जाने की दूरी कम होगी।
सरपंच श्रीमती अनुपम शशिप्रभा सेठ ने सायकल की सौगात देते हुए छात्राओं को मन लगा कर स्कूल में पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सत्र के प्रारंभ से ही सायकल देने की व्यवस्था को रचनात्मक सोच का परिणाम बताकर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कर आयोजन के लिए स्कूल परिवार के साथ छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी पात्र छात्राओं, पालकों और जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये भाजपा के श्रवण कुमार गुप्ता ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने को संकल्पित किया। नेहरू सरल (अजजा प्रकोष्ठ) ने योजना की सकारात्मकता के लिये सरकार को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डीएल पटेल, डीके प्रधान, टीआर पटेल, एलपी उरांव, एसके प्रधान, जीएल मिरी, ललिता पटेल, कमला पटेल, अर्चना प्रधान, मीनाक्षी साहू, एबी गुप्ता व एसके साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







