पेपर लीक और परीक्षा घोटालों से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही केंद्र सरकार : शाखा यादव

by SUNIL NAMDEO
0 comments

राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” अभियान को रायगढ़ कांग्रेस ने प्रोजेक्टर से किया प्रसारित

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में चक्रधर नगर चौक में प्रोजेक्टर लगाकर राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी “छात्रों की गूंज” नाम से हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इसमें राहुल गांधी ने दशहरा मैदान, कोटा में हुए कार्यक्रम में देश में लगातार हो रहे नीट, यूजीसी-नेट सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी, भर्ती घोटालों से करोड़ों युवाओं के भविष्य के संकट पर चिंता जाहिर करते हुए मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का सपना देखने वाले छात्रों के साथ लगातार हो रहे अन्याय, पर केंद्र सरकार की विफल शिक्षा नीति और कुप्रबंधन को दोषी ठहराते हुए केंद्र सरकार की विफलता को उजागर किया।

rl
previous arrow
next arrow

     शाखा यादव ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा स्थित दशहरा मैदान में आयोजित विशाल “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करना तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

balaji
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी और परीक्षा घोटालों की दोहरी मार झेल रहा है। वर्षों तक तैयारी करने के बाद जब परीक्षाओं के पेपर लीक होते हैं या भर्ती प्रक्रियाएं विवादों में फंस जाती हैं, तब लाखों परिवारों की उम्मीदें टूट जाती हैं। यह केवल सरकार की विफलता नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ किया जा रहा गंभीर अन्याय भी है।

शाखा यादव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाते रहे हैं। “छात्रों की गूंज” अभियान युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ भी इस अभियान का समर्थन करती है और देश के सभी छात्र-छात्राओं से अपील करती है राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे छात्रों की गूंज हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर छात्र हित में इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने में भागीदारी निभाएं।

         युवा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और उनके सुखद भविष्य के सपनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा घोटालों और पेपर लीक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी। देश का युवा अब अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठा रहा है और कांग्रेस इस संघर्ष में उसके साथ मजबूती से खड़ी है।

Related Posts