शराब के नशे में अधेड़ ने 15 बरस बड़ी महिला की हत्याकर पेट्रोल डालकर जलाया था शव, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। क्रसर के पास जाम से जाम छलकाने के दौरान दूसरी महिला रखने की शक में हुए विवाद ने ऐसा हिंसक रूप अख्तियार किया कि अधेड़ युवक ने अपने से 15 बरस बड़ी वृद्धा की साड़ी से गला घोंटकर न केवल हत्या की, बल्कि लाश में पेट्रोल छिड़कते हुए उसे जलाने का भी गुनाह किया। बहरहाल, ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश होते ही पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर उसकी सारी चालाकी पर पानी फेर दिया है। यह मामला जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
ज्ञात हो कि 17 जून को तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी रास्ते में मायाराम सालिकराम क्रसर के पास एक अधेड़ महिला का शव मिला था मृतिका के शव को जलाया गया था तथा आसपास शव को घसीटने चिन्ह दिखाई पड़ रहे थे। पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्च्यूरी रूम में रखवाते हुए घटनास्थल से जप्त कपड़े वगैरह को सुरक्षित रखा, साथ ही अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य छिपाने पर धारा 103(1), 238 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के पास सबसे पहले चुनौती मृतिका की पहचान को लेकर थी इस संबंध में एसएसपी शशिमोहन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी पूंजीपथरा को जांच के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने मृतिका के फोटो, वीडियो को कई सोशल मीडिया ग्रुप में पहचान के लिए वायरल किया, साथ ही स्थानीय प्लांट और में मृतिका के वारिशानों का पता लगाया जा रहा था। इस बीच पूंजीपथरा के लक्ष्मी कॉलोनी में किराए रूम लेकर रहने वाला इमिलीयूस तिग्गा जो एक महिला को पत्नी बनाकर रखा हुआ था, उसके भी कुछ दिनों से गायब होने पर शंका हुई।
वहीं मृतिका के वायरल फोटो वीडियो को देखकर ग्राम बोरो जशपुर से दो युवक आए जिन्होंने वायरल वीडियो को देखकर उसकी मां होने की शंका बताई, तब पुलिस टीम ने घटना स्थल से जप्त कपड़े दिखाएं और अस्पताल ले जाकर मृतिका का शव दिखाया। युवकों ने मृतिका की पहचान उनकी मां मंगरिता एक्का (60 साल) निवासी बोरो जशपुर के रूप में की, जिसे पूंजीपथरा में मजूदरी का काम करना बताया। अब पुलिस ने लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाले इमिलीयूस तिग्गा के मूल पते की जानकारी का पता लगाकर फरसाबहार से टीम भेज कर संदेही को हिरासत में लिया। मृतिका के संबंध में पूछताछ करने पर उसने मंगरिता की हत्या करना और शव को पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि विगत 2 वर्ष से एनआर फेरो प्लांट तुमीडीह में रहकर मजदूरी का काम करता है । लगभग 3 माह पूर्व मां शिवा प्लांट में काम करने वाली मंगरिता एक्का से जान परिचय हुई थी। मंगरिता इसे बताई कि परिवार में कोई नहीं है। पति की मृत्यु होने के बाद अकेली रहती है। बाद में काम करने के दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया और पति पत्नी बनकर पूंजीपथरा के लक्ष्मी कॉलोनी में किराये पर रूम लेकर रहने लगे।
आरोपी ने बताया कि मंगरिता शराब पीने की आदि थी। दोनों में खानपान दौरान तुम दूसरी पत्नी रखने की शंका को लेकर विवाद होता था। बीते 17 जून को लगभग 10 बजे मंगरिता घर जाउंगी कहकर प्लास्टिक थैला में कुछ कपड़े और पानी बाटल लेकर निकली। मैं भी मकान मालिक को दो-तीन दिन के लिए गांव जा रहे हैं बोलकर उसके पीछे पीछे निकल गया। हम दोनों पूंजीपथरा से तमनार चौक की ओर जाने वाली पगडण्डी रास्ते में क्रसर के पास महुआ पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीये कुछ देर बाद मंगरिता एक्का तुम दूसरी पत्नी रखे हो, तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी कहते हुए विवाद करने लगी, तब आरोपी ने गुस्से में आकर मंगरिता की साड़ी को खींचकर पीछे से गले में फंसाया और खींच दिया। नतीजतन, उसका जीभ बाहर निकल गया और पानी मांगने लगी।
यही नहीं, शव को महुआ पेड़ के पास छिपा कर वहीं पड़ा खाली पानी बॉटल लेकर पास स्थित पेट्रोल पंप से 100 रूपए का पेट्रोल खरीदकर थैले में लेकर लक्ष्मी कॉलोनी अपने क्वाटर गया। वहां से अपना कपड़ा बैग तथा माचिस लेकर शाम को महुआ पेड़ के पास पहुंचा। उस समय हल्का अंधेरा हो गया था और बूंदाबांदी होने लगी। सूनसान होने पर मंगरिता के शव को घसीटते हुए क्रसर के चूरा (डस्ट) झुरमुठ के पास लेटा दिया और उसे कोई पहचान न पाये कहकर शरीर में पेट्रोल छिड़कते हुए माचिस से जला दिया। रातभर सोया सुबह करीब 7 बजे तपकरा की ओर जाने वाली बस में बैठकर अपने अमडीहा चला गया। आरोपी से पेट्रोल बॉटल और माचिस जप्त किया गया है। उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।







