जयंत खेडुलकर नहीं रहे, आज शाम होगी अंत्येष्टि

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ प्रेस क्लब ने जताया शोक

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के अनाथालय कॉलोनी, हंडी चौक निवासी स्वर्गीय एम के खेडुलकर के पुत्र जयंत खेडुलकर का आज प्रातः हृदयाघात के कारण असामयिक निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे।

rl
previous arrow
next arrow

                              दिवंगत जयंत खेडुलकर, सिविल लाइंस रायगढ़ में पूर्व में संचालित मोना बैग्स इंडस्ट्रीज के संचालक माधवराव खेडुलकर के ज्येष्ठ पुत्र थे। वे पत्रकार यशवंत खेडुलकर एवं विजयंत खेडुलकर के ज्येष्ठ भ्राता थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वे समाज में सम्मानित एवं लोकप्रिय थे।

balaji
previous arrow
next arrow

       स्व. जयंत खेडुलकर की अंतिम यात्रा आज सायं 5 बजे उनके निवास, अनाथालय कॉलोनी, हंडी चौक, रायगढ़ से निकलेगी तथा कयाघाट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रायगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा ने श्री खेडुलकर के निधन  पर शोक संवेदना जारी करते हुए मृतात्मा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Posts