रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल में निःशुल्क सिकल सेल जांच शिविर कल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अमूमन हरेक साल 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सिकल सेल रोग की जानकारी, बचाव और इसके लक्षणों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। यही वजह है कि रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल के सूत्रधार डॉ. राजू अग्रवाल की पहल से कल यानी 19 जून को निःशुल्क सिकल सेल जाँच शिविर आयोजित है।

rl
previous arrow
next arrow

शहर के कार्मेल स्कूल मेन गेट के सामने रायगढ़ अर्थो एन्ड जनरल हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में सुबह 11।से शाम 5 बजे तक डॉ. मल्लिका अग्रवाल द्वारा मरीजों की निःशुल्क सिकल सेल जांच की जाएगी। डॉ. राजू अग्रवाल ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठायें एवं सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।

balaji
previous arrow
next arrow

                       उल्लेखनीय है कि सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक (वंशानुगत) रक्त विकार है, जिसमें शरीर में सामान्य गोल लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बदलकर हंसिया (दरांती या “C” आकार) जैसा हो जाता है। यह एक आजीवन रहने वाली स्थिति है जो माता-पिता से बच्चों में जीन के माध्यम से ट्रांसफर होती है।
       जब कोशिकाएं नसों को ब्लॉक करती हैं, तो हड्डियों, जोड़ों, पेट और छाती में अचानक बहुत तेज दर्द शुरू हो जाता है। छोटे बच्चों में हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन और दर्द (डैक्टिलाइटिस) इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। खून की कमी के कारण कमजोरी महसूस होना और त्वचा व आंखों का पीला पड़ना। बार-बार संक्रमण प्लीहा को नुकसान पहुंचने के कारण मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में वर्तमान में जाँच करा लेना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

Related Posts