गुरुजी आटा चक्की, सुदर्शन देवांगन, डीएम साव और रवि सोनी पर निगम टीम का टूटा कहर

by SUNIL NAMDEO
0 comments

सड़क बाधा और सी एंड डी वेस्ट फैलाने पर 11 हजार की हुई पेनाल्टी, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली मटेरियल भी जब्त

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर निगम की सफाई टीम ने शहर में सड़कों पर निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट (सी एंड डी वेस्ट), रेत, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री फैलाकर आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के विरुद्ध 11 हजार रूपए जुर्माना लगाते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्राली निर्माण सामग्री भी जब्त की।

rl
previous arrow
next arrow

                           कार्रवाई के दौरान जूटमिल, कबीर चौक और छातामुड़ा क्षेत्र में गुरुजी आटा चक्की द्वारा सड़क पर सी एंड डी वेस्ट फैलाए जाने पर 1,000 रुपए, सुदर्शन देवांगन के द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर 3,000 रुपए तथा डीएम साव द्वारा सड़क पर सी एंड डी वेस्ट पाए जाने पर 5,000 रुपए पेनाल्टी वसूला गया। इसी तरह विजयपुर चौक पर रवि सोनी द्वारा सड़क पर निर्माण मटेरियल रखने और सड़क बाधा करने पर 2 हजार रुपए जुर्माना वसूलते हुए सभी जगहों से 5 ट्रैक्टर ट्राली मटेरियल जब्त किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

         इस दौरान संबंधित व्यक्तियों को तत्काल सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों से मलबा हटाने के निर्देश भी दिए गए। निगम की टीम ने अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर 10 से अधिक लोगों को समझाइश दी। उन्हें बताया गया कि सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण मलबा अथवा अन्य सामग्री डालने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। निगम द्वारा भविष्य में ऐसे मामलों में और अधिक सख्ती बरतने की चेतावनी भी दी गई।

1 रोज में 4 लोगों पर 11 हजार की पेनाल्टी
नगर निगम द्वारा चलाए गए अभियान में सड़क बाधा एवं सी एंड डी वेस्ट फैलाने के चार प्रमुख मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 11000 रुपए पेनाल्टी वसूला गया। इसके अलावा 10 से अधिक लोगों को मौके पर समझाईश देकर सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण मलबा नहीं डालने की हिदायत दी गई। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सड़क बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों के विपरीत सड़क बाधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts