रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के लक्ष्मीपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ हवन पूजन के साथ हुआ। भैया और बहनों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें संस्कारी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संकल्प भी लिया। हवन पूजन कार्यक्रम को आचार्य रमेशधर द्विवेदी ने संपन्न कराया। फोटो संकलन बिंदुलता नामदेव और सांस्कृतिक प्रमुख फणिमा गायकवाड ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चक्रधर पटेल और उनकी धर्मपत्नी लता पटेल, व्यवस्थापक एलपी कटकवार, सह व्यवस्थापक सुजाता साहू, उनके पति चंद्रशेखर साहू, पूर्व छात्र विजय अग्रवाल, सौरभ गुप्ता एवं हरीश नायक व प्राचार्या विनीता श्रीवास भी उपस्थित रहीं।







