रायगढ़ के सिंदूर पार्क में फोटो प्रदर्शनी कल से

by SUNIL NAMDEO
0 comments

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 21 जून तक पब्लिक के लिए खुली रहेगी पार्क

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में 17 से 21 जून तक भव्य फोटो प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को चित्रों, ग्राफिक्स, तथ्यों एवं सफलता की कहानियों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं प्रदर्शनी का समापन 21 जून को किया जाएगा। प्रदर्शनी की तैयारियां अंतिम चरण में है।

rl
previous arrow
next arrow

    प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके माध्यम से नागरिकों को यह जानने का अवसर मिलेगा कि बीते वर्षों में संचालित योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में किस प्रकार परिवर्तन लाने का कार्य किया है। प्रदर्शनी में वित्तीय समावेशन, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कार्यों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

balaji
previous arrow
next arrow

  प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं से जुड़ते करोड़ों नागरिकों, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराए गए आवासों, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में आए व्यापक बदलावों, आयुष्मान भारत योजना से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को मिल रही स्वास्थ्य सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के प्रयासों को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली, ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के विस्तार, ई-गवर्नेंस और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से आए बदलावों को भी रोचक एवं तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी में यह भी दर्शाया जाएगा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से शासन और नागरिकों के बीच संवाद एवं सेवा वितरण व्यवस्था किस प्रकार अधिक सरल और सुलभ हुई है।

                                            देश में सड़क, रेल, हवाई अड्डों, बंदरगाहों तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। चित्रों और तथ्यों के माध्यम से यह बताया जाएगा कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार ने आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन को किस प्रकार सुगम बनाया है। प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की झलक होगी। राज्य में सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, जल संरक्षण, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Posts