खनिज तस्करी पर टूटा प्रशासन का कहर, कई गाड़ियां जब्त

by SUNIL NAMDEO
0 comments

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। गौण खनिज के अवैध परिवहन पर खनिज दल ने तहसील भटगांव क्षेत्र में 13 जून को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा क्रमांक CG- 22-X- 4655 एवं 1 ट्रैक्टर पर गौण खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव की सुपुर्दगी में दिया गया। तहसील सारंगढ़ के ग्राम गुड़ेली-टिमरलगा अंतर्गत 13 एवं 14 जून को निरीक्षण के दौरान 4 ट्रैक्टर पर कार्यवाही की गई।

rl
previous arrow
next arrow

                  इसी प्रकार सरिया क्षेत्र में 15 जून को निरीक्षण के दौरान गौण खनिज डोलोमाइट के अवैध परिवहन करते हुए 1 ट्रेलर क्रमांक CG-13-AY-2328 पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुपुर्दगी में दिया गया। तहसील सारंगढ़ के ग्राम गुड़ेली- टिमरलगा क्षेत्र में 16 जून को खनिज अमला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान ग्राम टिमरलगा में खनिज चूना पत्थर के अवैध उत्खनन में संलिप्त 2 पोकलेन मशीन एवं वाहन हाइवा क्रमांक CG-13-BH-8987 पर जप्ती की कार्यवाही करते हुए ग्राम कोटवार ग्राम टिमरलगा के सुपुर्दगी में दिया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

      यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts