2
जल संसाधन विभाग ने जारी किया अलर्ट, कहा – नहाने और खेती करने से लेकर मछली पकड़ना हो सकता है खतरनाक
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता रायगढ़ ने आम जनता को एलर्ट जारी कर सूचित किया है कि महानदी पर निर्मित कलमा बैराज में 16 जून से 15 अक्टूबर तक बैराज के सभी गेटों को खोला जावेगा, जिससे बैराज के नीचे महानदी में पानी बहाव की मात्रा अचानक अत्यधिक बढ़ सकती है।
ऐसे में जल संसाधन विभाग ने अपील की है कि बैराज के नीचे महानदी में मछली पकड़ना, खेती करना, फसल लगाना एवं नहाना इत्यादि करना सक्त मना है। यदि सर्व साधारण या अन्य किसी द्वारा सूचना का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसी स्थिति में होने वाली जनधन की हानि होने पर विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं नहीं रहेगी।







