आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का खाद मिला निजी गोदाम में, प्रशासन ने गिराई गाज

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

rl
previous arrow
next arrow

              इसी कड़ी में राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम हालाहुली स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने समिति में उपलब्ध पीओएस मशीन के रिकॉर्ड एवं गोदाम में मौजूद भौतिक स्टॉक का मिलान किया। समिति के रिकॉर्ड और उपलब्ध खाद के स्टॉक का मिलान सही पाया गया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान एक गंभीर अनियमितता सामने आई, जिसमें समिति प्रबंधक द्वारा समिति के खाद का निजी गोदाम में अवैध रूप से भंडारण किया जाना पाया गया। संयुक्त जांच दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निजी गोदाम में रखे गए संपूर्ण खाद को जब्त कर लिया। जब्त उर्वरक को आगामी आदेश तक संबंधित समिति प्रबंधक की सुपुर्दगी में रखा गया है। मामले की विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार कर अग्रिम कार्रवाई एवं आवश्यक निर्देशों के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया है।
कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को उर्वरक प्रबंधन और निगरानी के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जांच एवं फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं, जो खाद के भंडारण, वितरण और परिवहन की लगातार निगरानी करेंगे। प्रशासन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खाद के अवैध भंडारण एवं संभावित लीकेज संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

      कलेक्टर ने कहा है कि आगामी 3 दिनों तक विशेष जांच अभियान चलाकर सभी तहसीलों में उर्वरक भंडारण केंद्रों, सहकारी समितियों एवं निजी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाए तथा कहीं भी अवैध भंडारण पाए जाने पर नियम के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना तथा उर्वरक की कालाबाजारी और कृत्रिम संकट की स्थिति को रोकना है।

Related Posts