तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का हल्लाबोल कल, सौंपेंगे ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कर्मचारी संघ सदैव अपने कर्मचारियों के लिए समर्पित है। 2 प्रतिशत बढ़े महंगाई भत्ते को आज तक नहीं मिल पाने के कारण पूरे प्रदेश के कर्मचारी प्रांतीय निकाय के आव्हान पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को कलेक्टर के माध्यम से 10 जून को भोजन अवकाश के दौरान ज्ञापन सौंपा जाएगा।

rl
previous arrow
next arrow

                    इस आंदोलन में स्वास्थ्य विभाग, आईटीआई, छात्रावास, अधीक्षक कृषि विस्तार संघ, निःशक्त कर्मचारी-अधिकारी संगठन, कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के सभी अध्यक्ष पदाधिकारी सदस्य शामिल रहेंगे। संस्था के संरक्षक शेख कलीमुल्लाह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव सेठी ने कहा कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दर 2 फीसदी को शीघ्र लागू करने की मांग और केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने समेत राज्य सरकार के कर्मचारियों के बारे में शासन को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। संघ के जिला अध्यक्ष संतोष पांडेय ने भी कर्मचारियों  से अधिक से अधिक संख्या में इस आन्दोलन में शामिल होने का आव्हान किया है।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts