एनटीपीसी लारा में ‘न्यू लेबर कोड्स एंड रूल्स’ पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। हाल ही में लागू की गई नई श्रम संहिताओं और नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा वैधानिक अनुपालन के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज 5 जून को एनटीपीसी लारा में “प्रधान नियोजकों तथा ठेकेदारों हेतु नए श्रम संहिता एवं नियम” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यशाला का संचालन प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बिलासपुर तथा अभिषेक सिंह चौहान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय), बिलासपुर द्वारा किया गया। सत्र के दौरान नई श्रम संहिताओं एवं नियमों के प्रमुख प्रावधानों, वैधानिक अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं तथा प्रधान नियोजकों एवं ठेकेदारों की भूमिकाओं एवं दायित्वों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

balaji
previous arrow
next arrow

कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख (HOP), केशव चंद्र सिंघा रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा हेमंत पावगी, महाप्रबंधक (परियोजना) सहित श्रम कानून प्रशासन एवं कार्य निष्पादन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त बीएचईएल (BHEL) तथा उससे संबद्ध ठेकेदारों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। एनएमएल तलईपाली के अभियंता-प्रभारी (EICs) भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

संवादात्मक सत्र के दौरान वक्ताओं ने नई श्रम सुधारों के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं वैधानिक अनुपालन के महत्व को रेखांकित किया। प्रतिभागियों को श्रम कानून प्रशासन, अनुपालन संबंधी दायित्वों तथा सुरक्षित, पारदर्शी एवं श्रमिक-अनुकूल कार्य वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

यह कार्यशाला ज्ञान-विनिमय एवं क्षमता निर्माण का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुई, जिसने विभिन्न हितधारकों के बीच नई श्रम संहिताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ श्रम कानूनों के अनुपालन, श्रमिक कल्याण एवं उत्तरदायी औद्योगिक संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति एनटीपीसी लारा की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

Related Posts