कांग्रेस ने केनाल लिंक रोड मामले को लेकर कलेक्टर और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

by raigarhmanoj@gmail.com
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर निगम रायगढ़ द्वारा प्रस्तावित जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण पर प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर न्यायोचित समाधान करने की दिशा पर कांग्रेस शिष्टमंडल ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
                        कांग्रेस शिष्टमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से जोगीडीपा-फौजदार केनाल लिंक रोड निर्माण पर प्रभावित क्षेत्रवासियों के अनावश्यक नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए उनके वैकल्पिक समाधान हेतु बिन्दुवार विस्तृत मांग के आधार पर प्रशासन से निवेदन किया है। जैसाकि प्रस्तावित केनाल लिंक रोड की चौड़ाई 16 मीटर रखा जाना उचित होगा ताकि वहां के रहवासियों का कम से कम नुकसान हो तथा इस क्षेत्र में अधिक चौड़ी सड़क की आवश्यकता ही नहीं है। जोगीडीपा, फौजदार ,बाबूपारा से मैरिन ड्राईव तक जितने भी परिवार प्रभावित हो रहे हैं, उन परिवारों व परिवार के सभी व्यस्क सदस्यों को प्रगति नगर मैरिन ड्राईव प्रभावितों की तर्ज पर निःशुल्क प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जाए।

rl
previous arrow
next arrow

                       जोगीडीपा पुल के पहले स्थित दुकानदार जो वर्षों से उस जगह पर काबिज रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, उन्हें शहीद चौक पुल एवं फ्लाई ओवर ब्रिज प्रभावितों की तर्ज पर उसी स्थान पर उनका पुनर्वास किया जाए। प्रस्तावित केनाल लिंक रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा 3 पुल का निर्माण किया जा रहा है। जोगीडीपा पुल,चांदनी चौक पुल,सर्किट हाउस मैरिन ड्राईव से बेलादुला मैरिन ड्राईव पुल तक कितने मकान और दुकान प्रभावित हो रहे हैं, इसकी विस्तृत सूची निगम द्वारा सार्वजनिक की जाए। क्या नगर पालिक निगम अधिनियम 1976 की धारा 73 का अनुपालन किया गया है? इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। प्रस्तावित केनाल लिंक रोड निर्माण पर कांग्रेस द्वारा गठित जांच समिति ने स्थल निरीक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्र में खाली पड़ी शासकीय भूमि को नस्तीबद्ध किया था जिसे प्रभावितों के उपयोग हेतु ज्ञापन पर प्रस्तुत कर जानकारी उपलब्ध कराया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

         जोगीडीपा पुल के बाद इंदिरानगर मोड़ से शिवमंदिर तक खुली भूमि है, जिसपर निगम की 6 दुकानें भी बनी हैं उस स्थल को जोगीडीपा पुल से प्रभावित दुकानदारों को आबंटित की जाए। केनाल लिंक रोड निर्माण के बाद बचत खेत व शासकीय भूमि को हस्तांतरण कराये जाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर नगर निगम के पक्ष में हस्तांतरण कराया जाए जिससे भविष्य में इस क्षेत्र से जिन दुकानदारों को हटाया जा रहा है उनका पुनर्वास व व्यवस्थापन किया जा सके या नगर निगम जैसा चाहे जनहित में उसका उपयोग कर सके। उपरोक्त सुझावों व मांगों को जिला कांग्रेस रायगढ़ द्वारा निगम और जिला प्रशासन से जनभावना के अनुरूप गंभीरतापूर्वक न्यायोचित कार्यवाही करने हेतु विनम्रतापूर्वक निवेदन किया है और कहा है कि उपरोक्त विषयों पर जिला प्रशासन व निगम प्रशासन द्वारा सार्थक सकारात्मक पहल नहीं किया जाता है तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी निगम व जिला प्रशासन की होगी।

              जिला कांग्रेस शिष्टमंडल से ज्ञापन देने मुख्य रुप से शाखा यादव, अनिल शुक्ला, शेख सलीम नियारिया, संतोष राय, हरेराम तिवारी, अरुण गुप्ता, संदीप अग्रवाल, आशीष शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, वसीम खान शामिल रहे।

Related Posts