बोईरदादर चर्च के पास आरपीएफ ने अवैध रेल टिकट का किया भंडाफोड़
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रेलवे सुरक्षा बल ने मुखबिर पुख्ता सूचना पर बीते 30 मई को शहर के बोईरदादर चौक मे दबिश देकर एक युवक क़ो गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार गत 30 मई को प्रभारी निरीक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ़ के दिशा निर्देश में उप अखिल सिंह हमराह बल के आरक्षक द्वय मनोज कुमार तथा एमके मीना के साथ मुखबीर सूचना के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस के सहयोग से बोईरदादर रोड में कैथलिक चर्च के सामने स्थित अमित ग्राहक सेवा केन्द्र नामक दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों केे विरूद्ध कार्यवाही हेतु दबिश दी। पूछताछ में दुकान संचालक ने अपना नाम अमित पटेल पिता स्व. चित्रभान पटेल (30 वर्ष) निवासी पंचवटी कालोनी, बोईरदादर बताया।
रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्राॅनिक सामानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया। दुकान में रखे मोबाइल सैमसंग S 23 को जांच करने पर उसमें अमित पटेल के द्वारा एक पर्सनल यूजर आईडी क्रमांक- amitap2705 से कुल 10 नग (Past) कुल कीमत लगभग 18025 रूपये का बनाना पाया गया। बताया गया कि वह लगभग 4 वर्ष से रेलवे ई-टिकट का व्यापार कर रहा है। यही नहीं, ग्राहकों की मांग पर वह प्रत्येक टिकट में 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज कमीशन के रूप में लेकर टिकट बनाता था। टिकट को बनाने के लिए अपने कोटक मंहिद्रा बैंक, ब्रांच रायगढ़ प्रयोग कर टिकट बनाना बताया। आरोपी के विरूद्ध धारा 143 रेलवे अधिनियम दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत का लाभ दिया गया।








