पेट्रोल-डीजल को लेकर कांग्रेस कर रही सियासी नौटंकी : अशोक अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला भाजपा के सह प्रवक्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा डीजल-पेट्रोल की कथित किल्लत को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन को पूरी तरह राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी आपदा में अवसर खोजने की अपनी पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। मुट्ठीभर समर्थकों के साथ किया गया यह विरोध प्रदर्शन केवल जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास है।

balaj
previous arrow
next arrow

                अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय संकटों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती से खड़ा है। देश की जनता को केंद्र सरकार की नीयत और नीति पर पूरा विश्वास है। यही कारण है कि हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पूरा देश मोदी के साथ खड़ा दिखाई देता है, जबकि कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति करने में लगी हुई है। रायगढ़ में कांग्रेस द्वारा पेट्रोल पंपों में जाकर हो-हल्ला मचाना और कृत्रिम भय का वातावरण बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस अपनी खो चुकी राजनीतिक जमीन और समाप्त हो चुके जनाधार को बचाने के लिए इस प्रकार प्रायोजित आंदोलनों का सहारा ले रही है, लेकिन जनता अब कांग्रेस की मंशा को भलीभांति समझ चुकी है।

ideal
previous arrow
next arrow

    अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेसियों की मुख्य तकलीफ रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विकासवादी राजनीति है।जिस प्रकार ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ जिले में विकास की गंगा बह रही है, उससे कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। अंचल में प्रतिदिन करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की नींव रखी जा रही है तथा पूर्ण हो चुके कार्य जनता को समर्पित किए जा रहे हैं। वहीं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, धार्मिक एवं सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य होने से आम जनता का विश्वास भाजपा और ओपी चौधरी के प्रति लगातार मजबूत होता जा रहा है। कांग्रेस इस जनसमर्थन और विकास की गति को पचा नहीं पा रही है। यही कारण है कि जनता के मुद्दों पर पूरी तरह विफल हो चुकी कांग्रेस अब भ्रम फैलाने और अनावश्यक विरोध प्रदर्शन की राजनीति में जुट गई है।

          जिस कांग्रेस पर जनता का विश्वास पहले ही समाप्त हो चुका है, वह अब केवल मीडिया में बने रहने के लिए विरोध प्रदर्शन का सहारा ले रही है। जिले की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ है तथा कांग्रेस की भ्रम फैलाने वाली राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। भाजपा सरकार जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है तथा किसी भी परिस्थिति में आम नागरिकों को असुविधा न हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। रायगढ़ की जनता विकास चाहती है,सकारात्मक राजनीति चाहती है और यही कारण है कि जनता का आशीर्वाद लगातार भाजपा एवं ओपी चौधरी को मिल रहा। कांग्रेस को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है, न कि झूठ और भ्रम के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास करने की।

Related Posts