कांग्रेसियों ने पेट्रोल पम्पों में कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में की जमकर नारेबाजी
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन और मध्य ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में स्टेशन चौक तथा सत्तीगुड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल के बढ़ती कीमतों का प्रतीकात्मक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे तख्ती लेकर और पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने जमकर नारेबाजी भी की।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सराफा (सोना-चांदी) की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। लगातार बढ़ती महंगाई से सभी वर्ग प्रभावित हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण दैनिक आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रत्येक घर का बजट बिगड़ने से जनता में व्यापक आक्रोश वहै। केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों से उत्पन्न ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री विकास ठेठवार ने दी।








