डुप्लीकेट चाबी बनाया और खरसिया से कार उड़ाकर ले गया दिल्ली

by SUNIL NAMDEO
0 comments

सीसीटीवी फुटेज से खुला शातिर मैकेनिक का चोरी कांड

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार को पुलिस ने दिल्ली में बरामद किया है। कार को दिल्ली के एक कार मैकेनिक ने डूप्लीकेट चाबी से चोरी किया और नंबर प्लेट को बदलकर उपयोग कर रहा था। यही नहीं, आरोपी मैकेनिक ने कार को डेंटिग पेंटिग करने की योजना थी बना रखी थी, लेकिन एसएसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर चौकी खरसिया पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से चोरी गाड़ी की पतासाजी करते हुए मुल्जिम तक पहुंची और चोरी का भांड़ाफोड़ हुआ।

balaj
previous arrow
next arrow

दरअसल, प्रार्थी संदीप कुमार ने चौकी खरसिया में लिखित आवेदन पेश करते हुए बताया कि गत  4 मई की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी कार (क्रमांक – सीजी 04 एमटी 7666) को अपने घर के सामने खड़ी किया था, जिसे कोई उड़ा ले गया। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) BNS पंजीकृत कर घटना स्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किया। संदीप कुमार ने यह भी बताया कि कार उसके जीजा विजय की है जिसे 10 दिन पहले लाकर उपयोग कर रहा था। इधर, फुटेज की जांच में पुलिस को बड़ी लीड मिली कार को स्थानीय होटल जेपी पैलेस में जाते और वहां से अंतिम बार आगे बढ़ते देखा गया।

ideal
previous arrow
next arrow

                      पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाकर होटल जीपी पैलेस के मैनेजर, स्टाफ से पूछताछ की तो उन्होंने कार को लेकर होटल में रुकने वाले व्यक्ति के बारे में बताया। पुलिस ने मुसाफिर का आधार कार्ड प्राप्त किया जिससे मोहम्मद आमिर नाम के व्यक्ति का पता चला । आधार नंबर से मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया जिसका उपयोग दिल्ली में होने की जानकारी मिली। वहीं फुटेज जब वाहन स्वामी विजय ने देखा तो उसने बताया कि पूर्व में उसकी कार एक्सीडेंट हो गई थी, शो-रूम में बनाने दिया था, कार मरम्मत में ज्यादा खर्च आ रहा था, तब दिल्ली वाले कार मैकेनिक मोहम्मद आमिर के बारे में जानकारी मिली थी जिससे कार बनवाया था ।
     संदेही की पतासाजी के लिए चौकी खरसिया की एक टीम प्रधान आरक्षक शिव वर्मा के नेतृत्व में दिल्ली जाकर 3 दिनों तक संदेही की तलाश कर जब उसे हिरासत में लेकर नजदीक पुलिस थाना गोकुलपुरी में जाकर पूछताछ की तो वेन्यू कार को 4 मई को खरसिया से डूप्लीकेट चाबी बनाते हुए दिल्ली ले जाना बताया। वेन्यू कार का नंबर बदलते हुए वह उसे एमसीडी पार्किंग 212 बस स्टैंड नंद नगरी दिल्ली में छिपाकर रखा है । पुलिस ने एमसीडी पार्किंग से कार बरामद करते हुए आरोपी को दिल्ली के न्यायालय से ट्रांजिट के लिए पेश कर खरसिया लाई।

पूछताछ में आमिर ने बताया कि कुछ माह पहले कार मालिक विजय ने गाड़ी बनाने उससे संपर्क किया गया था उसने ही चोरी कार को पूर्व में बनाया और उसकी डूप्लीकेट चाबी बनाकर रखी थी, कार के जीपीएस की भी जानकारी उसे थी। उसने प्लान के तहत कार को चोरी करते हुए उसे डेंट-पेंट कर दिल्ली में बेच देने की योजना थी। आरोपी मोहम्मद आमिर वल्द मुस्ताक हुसैन पता मकान नंबर 67 गली नंबर 1 चंद्रलोक शाहदरा मंडोली सबरी जिला शाहदरा दिल्ली हाल मुकाम ग्राम इकराम नगर थाना लोनी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से चोरी की कार वेन्यू कार कीमती 6 लाख को बरामद कर खरसिया न्यायालय पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल किया गया है।

Related Posts