क्रिकेट सट्टा पर टूटा पुलिस का कहर : 5 बड़े खाईवाल चढ़े हत्थे

by SUNIL NAMDEO
0 comments

2.69 लाख रुपए, नोट गिनने की मशीन, आईफोन, सैमसंग जैसे महंगे 5 मोबाइल जब्त

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रिनिटी हॉटल के सामने, पंजाब नेशनल बैंक के पास और कार्मेल स्कूल के पास तीन ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा की कार्रवाई करते हुए 5 बड़े सट्टा खाईवालों को पकड़ा गया है जिनसे 2 लाख 69 हजार रूपये नकद, एक नोट गिनने की मशीन, आईफोन, सैमसंग जैसे महंगे 5 मोबाइलों को जप्त किया गया है। आरोपियों पर धारा 4, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।

balaj
previous arrow
next arrow

साइबर और कोतवाली पुलिस की पहली रेड कार्रवाई-
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के कोतरारोड बाईपास होटल ट्रिनिटी के सामने आरएस ट्रेडिंग कंपनी नामक ऑफिस में साकेत सिंघानिया मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलता और खेलाता है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कोतरारोड बाईपास होटल ट्रिनिटी के सामने आरएस ट्रेडिंग कंपनी पहुँचे, जहाँ एक व्यक्ति बैठा मिला, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम साकेत सिंघानिया पिता प्रदीप कुमार सिंघानिया उम्र (37 वर्ष) निवासी गजानंदपुरम कोतरारोड रायगढ़ का रहने वाला बताया, जिसे रेड कार्रवाई के बारे में बता कर उसके पास रखे एक आसमानी रंग का विवो कंपनी का मोबाईल फोन और एक काला रंग का आईफोन 13 प्रो को चेक करने पर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा ऑन लाईन आई डी- JMDBET बना हुआ तथा पिंटू हलवाई के द्वारा भेजा गया व्हॉट्सएप के माध्यम से यू.पी. आई.आई.डी. बारकोड एवं ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने वालों को मोबाईल नंबर व रकम ट्रांजेक्सन का स्क्रीनशॉट भेजा गया मिला। साकेत सिंघानिया से किक्रेट सट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर पिंटू हलवाई और उसके भतीजे रौनक हलवाई, प्रियंका हलवाई निवासी चांदमारी रायगढ व शुभम मोदी, सोनपी अग्रवाल, पीहू गुप्ता के साथ वर्तमान में चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन मोबाईल के माध्यम से क्रिकेट टीमों पर हार जीत का सट्टा खेलना बताया जिसका प्रतिदिन हिसाब फोन पे एवं नगद दिया जाता था। आरोपी साकेत सिंघानिया के कब्जे से बरामद विवो कंपनी का मोबाईल फोन तथा आईफोन 13 प्रो जब्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 07 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम का पाये जाने से कार्रवाई कर आरोपी साकेत सिंघानिया को रिमांड पर भेजा गया है।

ideal
previous arrow
next arrow

पंजाब नेशनल बैंक के सामने रेड कार्रवाई- पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि पुराना पंजाब नेशनल बैंक के पास रितेश डालमिया नामक व्यक्ति अपने राशन दुकान में मोबाईल से रूपये पैसे का हार जीत का आनलाईन किकेट सट्टा खेला रहा हैपुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पुराना पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचकर घेराबंदी किये जो एक व्यक्ति रितेश राशन दुकान में बैठकर मोबाईल से आनलाईन किकेट सट्टा खेलाते मिला पूछताछ करने पर अपना नाम रितेश डालमिया पिता अजय डालमिया (28 वर्ष) साकिन बीड़पारा रायगढ़ का रहने वाला बताया और पूछताछ करने पर ऑनलाईन किकेट सट्टा खेलाना स्वीकार किया। आरोपी रितेश डालमिया के कब्जे से वन प्लस मोबाईल एवं नगदी रकम 500 रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी रितेश डालमिया से पूछताछ कर कथन लेने पर अपने साथी पिंटू हलवाई साकिन चांदमारी रायगढ़, रौनक मोदनवाल साकिन चांदमारी रायगढ़ पीहू गुप्ता, चंदन कुमार शुभम मोदी, सोनपी अग्रवाल के साथ मिलकर अलगअलग जगहों में रहकर मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन किकेट सट्टा बार कोड के माध्यम से ऑनलाईन किकेट सट्टा खेलाना बताया। आरोपी ने यह भी बताया कि खाईवाल पिंटू हलवाई को नगद एवं फोन पे बार कोड के माध्यम से देना, पिंटू हलवाई घर पर नहीं रहने से उनकी पत्नी प्रियंका हलवाई, भतीजा रौनक मोदनवाल को नगद रूपये देना बताया वे लोग भी अपने घर में रहकर मोबाईल के माध्यम से किकेट ऑनलाईन सट्टा खेलाते हैं, बताया। आरोपी रितेश डालमिया के मेमोरेण्डम पर रौनक हलवाई, पिंटू हलवाई एवं प्रियंका हलवाई का पता तलाश उनक घर चांदमारी में किया जो घर पर रौनक मोदनवाल पिता संतोष मोदनवाल उम्र 19 वर्ष, प्रियंका हलवाई पति पिंटु हलवाई उम्र 37 वर्ष साकिन चांदमारी फायरबिग्रेड आफिस के पीछे रायगढ़ अपने घर पर मिलने से हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो अपने घर पर रहकर मोबाईल के माध्यम से किकेट सट्टा हारजीत का जुआ खेलाना बताये। आरोपी रौनक के कब्जे से एक आईफोन मोबाईल और विवो कंपनी का मोबाईल आरोपिया प्रियंका हलवाई के कब्जे से एक नग सेमसंग मोबाईल और नगदी रकम 2,69,000 रूपये, एक गेबलर कंपनी का नोट गिनने का लेक्ट्रनिक मशीन कीमती 20,000 रुपए, जप्त किया गया।

कार्मेल स्कूल के पास तीसरी रेड कार्रवाई-

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि संजय मैदान रामभांठा रायगढ़ में दुबे के किराए के मकान द्वितीय तल में प्रदीप कुमार पाण्डेय मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलता एवं खेलाता है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई, जहां एक व्यक्ति अपने घर के बरामदे में बैठा मिला। नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रदीप कुमार पाण्डेय पिता स्व. दीनदयाल पाण्डेय (52 वर्ष) निवासी संजय मैदान रामभांठा रायगढ़ का रहने वाला बताया। उसके पास से एक विवो 25 मोबाईल में क्रिकेट गुरु एप तथा फोनपे के द्वारा पिंटू हलवाई, रौनक हलवाई, प्रियंका हलवाई को रकम ट्रांजेक्सन का स्क्रीनशॉट मिला। पूछताछ पर आरोपी ने पिंटू हलवाई और उसका भतीजा रौनक हलवाई, प्रियंका हलवाई  के साथ वर्तमान में चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन मोबाईल के माध्यम से क्रिकेट टीमों पर हार जीत का सट्टा खेलवाया जाता है। प्रतिदिन हिसाब फोन पे एवं नगद दिया जाता था। आरोपी प्रदीप कुमार पाण्डेय के कब्जे से एक विवो 25 मोबाईल जिसमें फोन पे के माध्यम से 89950 रुपये लेनदेन हुआ है, जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य पर थाना कोतवाली में अपराध धारा 4, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।

Related Posts