रायगढ़ के बेरीवाल परिवार के होनहार की एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि

by raigarhmanoj@gmail.com
0 comments

राजस्थान न्यायिक सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद पर प्रचंड बहुमत से निर्वाचित हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कला और संस्कार धानी नगरी के प्रतिष्ठित मनोहर लाल बैजनाथ बेरीवाल परिवार के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण आया है। परिवार के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. ओमप्रकाश बेरीवाल के द्वितीय पुत्र अरुण कुमार बेरीवाल ने अपनी प्रतिभा, कार्यकुशलता और न्यायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के बल पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

rl
previous arrow
next arrow

                    अरुण कुमार बेरीवाल लंबे समय से राजस्थान कैडर में सिविल जज एवं न्यायिक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, हाल ही में संपन्न राजस्थान न्यायिक सेवा अधिकारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रचंड बहुमत से निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस शानदार जीत को उनके सहकर्मियों के विश्वास, लोकप्रियता और न्यायिक क्षेत्र में उनके लंबे एवं उल्लेखनीय अनुभव का प्रमाण माना जा रहा है।

balaji
previous arrow
next arrow

           श्री बेरीवाल ने अपने न्यायिक सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। कुछ माह पूर्व वे राजस्थान के मेड़ता जिले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान में वे करौली, राजस्थान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

                                उनकी इस उपलब्धि से न केवल बेरीवाल परिवार, बल्कि रायगढ़ शहर और यहां के सामाजिक एवं व्यापारी समाज में भी हर्ष और गर्व का वातावरण है। एक छोटे से शहर से निकलकर न्यायिक सेवा के उच्च पद तक पहुंचना और फिर अपने सहकर्मी न्यायिक अधिकारियों के बीच प्रचंड बहुमत से संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होना निश्चित रूप से रायगढ़ के लिए भी गौरव की बात है।

                  परिवार के संस्कार, शिक्षा, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा को अपनी पहचान बनाने वाले अरुण कुमार बेरीवाल की यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं रायगढ़वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। रायगढ़ की माटी के इस होनहार सपूत की सफलता ने एक बार फिर शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

Related Posts