सहयोग और संवेदनशीलता का संगम – गारे पेलमा III के विशाल रक्तदान शिविर में 135 यूनिट रक्त संग्रहित, जरूरतमंदों को मिलेगा जीवनदान

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के जन्मदिवस के अवसर पर गारे पेलमा III कोलियरीज लिमिटेड की सामाजिक सरोकार शाखा अडानी फाउंडेशन द्वारा तमनार स्थित मिलुपारा कार्यालय (सेक्टर 3) में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति अडानी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

rl
previous arrow
next arrow

              इस शिविर में कर्मचारियों, सहयोगियों तथा आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेवा भावना से प्रेरित होकर प्रतिभागियों ने रक्तदान किया, जिससे कुल 135 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। यह संग्रह भविष्य में जरूरतमंद लोगों के जीवन रक्षा में उपयोगी साबित होगा। शिविर का संचालन किरोड़ीमल अस्पताल और रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया गया। संपूर्ण आयोजन चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। रक्तदान से पहले प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया, जिससे सभी ने सहज अनुभव के साथ भागीदारी निभाई।

balaji
previous arrow
next arrow

                          इस अवसर पर रक्तदाताओं को ब्लड बैंक और अदाणी फाउंडेशन की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की समुचित व्यवस्था रही। शिविर में एकत्रित रक्त का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के उपचार, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की देखभाल, प्रसव के दौरान माताओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा तथा थैलेसीमिया, कैंसर और अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज में किया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में योगदान देना चाहिए। यह पहल अदाणी समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत संचालित एक प्रयास है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है।

Related Posts