6
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। इनर व्हील क्लब के सत्र 2026-27 के नवीन कार्यकाल के लिए अनिता अग्रवाल ने अध्यक्ष पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया।
गरिमामय हैंडओवर समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद का दायित्व हस्तांतरित करते हुए उन्हें क्लब की जिम्मेदारियाँ सौंपीं। क्लब की सदस्याओं ने निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल के सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया।
वहीं, उन्होंने नई अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, सचिव बिंदिया मोदी और कोषाध्यक्ष वीना अग्रवाल को सफल, गौरवपूर्ण व प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।







