सचिव अंकित कलानोरिया और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे सौरभ बट्टीमार
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने सत्र 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। इसमें अध्यक्ष संतोष अग्रवाल (युग), सचिव अंकित कलानोरिया तथा सौरभ बट्टीमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम ने समाज हित में सेवा, सहयोग और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है।
शपथ ग्रहण समारोह में संभालेंगे पदभार
संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी माह आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों, विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ लेकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर नए सेवा प्रकल्पों एवं सामाजिक गतिविधियों की भी घोषणा की जाएगी।
श्याम बाबा के आशीर्वाद से होगा श्रीगणेश
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत आध्यात्मिक वातावरण में करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 4 जुलाई की शाम 7 बजे से श्री खाटू श्याम मंदिर, चंद्रपुर में ‘नया सत्र, नई ऊर्जा, नई प्रेरणा’ विषय पर भव्य श्याम संध्या एवं मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।







