ओम श्री रूपेश कंपनी में दीवार ढहने से जख्मी रंभा प्रधान की हुई मौत

by SUNIL NAMDEO
0 comments

पूंजीपथरा पुलिस अब जख्मियों का बयान दर्ज कर दोषी उद्योग प्रबंधन पर चलाएगी कानूनी चाबुक

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओम श्री रूपेश कंपनी में महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ढहने से जख्मी मजदूरों में रंभा प्रधान नामक महिला की अंततः जिंदगी खत्म हो गई। लेबर क्वाटर में रहने वाली विवाहिता की अकाल मौत से चिराईपानी के बाशिंदों में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश की चिंगारी सुलग गई है। वहीं, इस हादसे में घायल लोगों के बयान के आधार पर पूंजीपथरा पुलिस उन पर कानूनी चाबुक चलाएगी।

rl
previous arrow
next arrow

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित गांव चिराईपानी में गुरुवार देर शाम ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार गिरने से 2 महिला समेत 3 लोग जख्मी हुए थे। हालांकि, ग्रामीणों की मदद से पुलिस जेसीबी से मलबा हटवाते हुए आहतों को नजदीकी अस्पताल लेकर गई थी, मगर बुरी तरह जख्मी रंभा प्रधान की मौत हो गई। ऐसे में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।

balaji
previous arrow
next arrow

ओम श्री रूपेश कंपनी है घटना का जिम्मेदार!

ग्रामीणों की माने तो ओम श्री रूपेश कंपनी के डायरेक्टर शंकर लाल अग्रवाल और उनके बेटे दीपक अग्रवाल चिराईपानी के आम रास्ते पर जेसीबी चलवाते हुए गड्ढा कर चुके हैं। यही वजह है कि सरकारी रोड पर जेसीबी चलने से गड्ढे बनने से महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवारें कमजोर हो गई और आज देर शाम तेज अंधड़ व बारिश में ध्वस्त हो गई। यदि ग्रामीणों का आरोप निराधार नहीं, बल्कि सही है तो ओम श्री रूपेश कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।

Related Posts