ब्राम्हण सेवा समिति की अध्यक्ष बनीं मीना शर्मा

by raigarhmanoj@gmail.com
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ब्राम्हण समाज की महिला प्रकोष्ठ में संगठन के स्तर पर बदलाव हुआ है। इसमें मीना मनोज शर्मा को सर्व सम्मति से ब्राम्हण सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया है।

rl
previous arrow
next arrow

              समिति की पूर्व अध्यक्षा ने बताया कि आने वाले सत्र के लिए विप्र महिलाओं की बैठक परशुराम मंदिर में हुई बैठक में समाज की 100 से अधिक महिलाओं ने चुनाव न करवा कर सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया। वर्षों से ब्राम्हण समाज मे सक्रिय एवं सबकी चहेती मीना मनोज शर्मा को 1 आवाज में अध्यक्ष बनाये जाने का निर्णय लिया गया। मीना शर्मा के साथ संगीता कैलाश शर्मा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

                नव नियुक्त अध्यक्ष मीना शर्मा और संगीता शर्मा ने समाज की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लिया। मीना शर्मा ने कहा कि सबको साथ लेकर सर्व समाज के लिए हित में कार्य करेंगे। जल्द ही पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक के दौरान श्रीमती संतोष शर्मा, पूर्व अध्यक्षा द्वय रमा शर्मा, मीरा शर्मा एवं अन्य महिलाएं भी मौजूद थी।

Related Posts