यशवंत डडसेना करता था डूमरपाली में पोकलेन मशीन से रेत चोरी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

खनिज अमले ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लिप्त वाहन किया जब्त

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया।
               खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े डूमरपाली निवासी यशवंत डडसेना द्वारा चैन माउंटेड मशीन के माध्यम से खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर खनि निरीक्षक एवं खनिज उड़नदस्ता दल ने ग्राम बड़े डूमरपाली, तहसील खरसिया में दबिश दी। मौके पर अवैध रेत उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर सील करते हुए उसे ग्राम सरपंच की सुपुर्दगी में सौंप दिया। खनिज विभाग ने वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।   

rl
previous arrow
next arrow

    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts