पर्यावरण दिवस पर चांदमारी स्कूल में हरियाली बिखेरने हुआ पौधरोपण

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य गुलाम रहमान ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाकर मनाया।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक ने गुलाम रहमान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए शालेय परिवार की ओर से उनके जन्मदिवस पर दिली मुबारकबाद प्रेषित की, साथ ही पौधरोपण एवं संरक्षण को उनकी उम्दा, सकारात्मक सोच व दूरदर्शिता का परिचायक बताया। बीईओ संजय पटेल ने गुलाम रहमान को बुके देते हुए के शाला में पौधरोपण कार्यक्रम को अनुकरणीय बताया। प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव, संस्था प्रमुख द्वय सह शालेय परिवार ने पुष्प गुच्छ एवं उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गुलाम रहमान ने उपस्थित समस्त जनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और शालेय हितार्थ कार्य करते रहने हेतु प्रतिबद्ध रहने की बात कही।

balaji
previous arrow
next arrow

          इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष शोभा शर्मा, पूर्व पार्षद श्रवण सिदार, सदस्यगण मेहरून्निशा, वार्ड पार्षद द्वय ज्योति यादव एवं मो. नवाब खान, हाजी शेख कलीमुल्लाह, अनिल यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा से मो.असलम, भाटिया, साहिल मनियार सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल, शाला प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव, वरिष्ठ व्याख्याता निराकार पटेल, प्रधान पाठक द्वय डॉ. मनीषा त्रिपाठी, प्रेमलता चंदेल, अंजलिका लाल, पूर्णिमा चौहान, रेशमा सोनी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Related Posts