श्रमिक विद्युत ठेका संघ ने प्रबंध निदेशक के नाम मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ श्रमिक विद्युत ठेका संघ के प्रदेश महासचिव रितेश कुमार नागेश ने जानकारी देते हुए कहा कि बाहयस्रोत के कर्मियों के अनियमित और विलंब वेतन, सामाजिक सुरक्षा इपीएफ/ईएसआईसी, जैसे अन्य हित लाभों को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय के मुख्य द्वार पर सभी कर्मियों ने अपनी आवाज बुलंद की।

rl
previous arrow
next arrow

                      यही नहीं,  प्रबंधन एवं ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रबंध निदेशक के नाम मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द वेतन भुगतान करने को कहा। एक हफ्ते में भुगतान ना होने की स्थिति में आने वाले दिनों में और भी उग्र से उग्र आंदोलन करने के लिए छत्तीसगढ़ श्रमिक विद्युत ठेका संघ बाध्य होगी। इसकी पूर्ण और संपूर्ण जवाबदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts