विष्णुदेव पहुंचे कुसमुरा, सनत नायक के घर किया भोजन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिर यह साबित किया कि सार्वजनिक जीवन में ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी अपने पुराने साथियों और संबंधों को निभाना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान है। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कुसमूरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री अपने पुराने सहयोगी सनत नायक के निवास पहुंचे और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की।

rl
previous arrow
next arrow

            मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ सहज संवाद करते हुए पुराने दिनों की स्मृतियां साझा कीं तथा उनके घर पर भोजन भी किया। यह आत्मीय मुलाकात इस बात का उदाहरण है कि जीवन में कितनी भी बड़ी सफलता मिल जाए, रिश्तों और साथ निभाने वाले लोगों का महत्व हमेशा बना रहता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके हैं। इस दौरान श्री सनत नायक ने एक सहयोगी के रूप में उनके साथ कार्य किया है।

balaji
previous arrow
next arrow

                       इस अवसर पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, नगर पालिका खरसिया अध्यक्ष कमल गर्ग व अरुणधर दीवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts