विष्णुदेव साय आज करेंगे क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़ जिले की पुलिसिंग को मिलेगी फॉरेंसिक जांच की सुविधा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ आगमन 16 मई को होगा। जिला प्रवास दौरान में श्री साय क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला रायगढ़ का शुभारंभ भी करेंगे। रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ जिले के थानों में जप्त किए जाने वाले फॉरेंसिक, स्लाइड बिसरा की जांच अब रायगढ़ क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला से होगी।

rl
previous arrow
next arrow

                               अब तक यह क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला बिलासपुर में किया जाता था। रायगढ़ में यह सुविधा खुलने से यहां के थानों में अपराध और मर्ग जांच में जब्त किए जाने वाले हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में जैसे ब्लड टेस्ट, रेप के मामलों में जब्त स्लाइड, एनडीपीएस मामलों में जप्त मादक पदार्थ और कई आत्महत्या मामलों में जुड़े केमिकल टेस्ट, अल्कोहल की जांच का फायदा पुलिस विभाग को प्राप्त होगा और जांच में गति आएगी।

balaji
previous arrow
next arrow

                                              सीन ऑफ क्राइम यूनिट रायगढ़ के संयुक्त संचालक डॉ. पीएस भगत ने बताया कि वर्तमान नए कानून में फोरेंसिक जांच को प्राथमिकता दी गई है वर्तमान में गंभीर मामलों में एफएसएल की टीम जांच में सहयोग किया जा रहा है। रायगढ़ के क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला में एफएसएल अधिकारी, ऑफिस स्टाफ समेत 28 स्टाफ का पद स्वीकृत हो गया है जल्द ही इसमें भर्ती होगी और इसका लाभ जिला रायगढ़ के साथ अन्य जिले को प्राप्त होगा।

          सीन ऑफ क्राइम को कम्प्यूटरीकृत मोबाईल यूनिट वाहन भी आवंटित किया गया है जो शीघ्र प्राप्त होगा और क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला के रायगढ़ में खुलने से लंबे समय में जांच प्रक्रिया में लंबित मामलों में गति मिलेगी। वर्तमान में उनके साथ सहायक संचालक डॉ. अनंतराम सिदार विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उपलब्ध है। उन्हें जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा कार्य सहयोग के लिए पुलिसकर्मी भी उपलब्ध कराये गया वाहन गया है आगे आवश्यकता अनुसार जिला पुलिस से सहयोग लिया जाएगा होगा।

Related Posts